फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Consensus reached between administration, farmers and workers, Padrauna sugar mill will be operational

Kushinagar News: प्रशासन, किसान और कर्मियों में बनी सहमति, चालू होगी पडरौना चीनी मिल

Wed, 03 Sep 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached between administration, farmers and workers, Padrauna sugar mill will be operational
बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल। संवाद  
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले किसान और पडरौना चीन मिल के कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें चीनी मिल को दोबारा चलाने की चर्चा के बाद सहमति बनाई गई। इसके लिए डीएम ने 10 से 12 दिन के भीतर चीनी मिल संबंधित सभी जानकारी एकत्र करने और मिल की जमीन पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे खाली कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान, मिल कर्मचारियों के बकाया वेतन मिले तथा क्षेत्र के किसानों में खुशहाली और युवाओं में रोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिल चालू कराने के लिए खर्च होने वाले धन और उसकी व्यवस्था समेत अन्य सभी संबंधित आंकड़े संकलित कर आगामी बैठक में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसानों एवं मिल कर्मचारियों के बकाया का भुगतान कर दिया जाय तो इस बात पर सभी की सहमति है कि जो भी न्यायालय में अपील दाखिल की गई है उसे वापस लेने पर सहमत हैं।
विज्ञापन

इस पर किसानों के प्रतिनिधियों ने सहमति दी। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छा है कि किसान हित में पडरौना मिल को चालू कराया जाय। किसान प्रतिनिधि प्रशासन का हर तरह से सहयोग करें, ताकि मिल को चालू कराया जा सके। डीएम ने कहा कि एक तरफ समझौता होगा, दूसरी तरफ बकाए की धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। व्यवहारिक दृष्टिकोण से जो भी देय धनराशि है, उसका संकलन कर आगामी 10 से 12 दिनों में दूसरी बैठक में पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने मिल कि जमीन पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने के लिए किसानों को प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। डीएम ने सदर एसडीएम को निर्देश दिया कि गलत तरीके से जो भी कब्जा किए हैं उसे चिन्हित कर खाली कराएं। एसडीएम ने बताया कि करीब 54 एकड़ मिल की भूमि है। डीएम ने कहा कि एक साल के अंदर चीनी मिल को चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। किसानों के पक्षकार बुंदल पांडेय ने कहा कि किसी भी किसान की तरफ से किसी भी कोर्ट में कोई अपील/केस नहीं किया गया है। जिले का हर किसान चाहता है कि चीनी मिल किसी तरह चालू हो जाय। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, सदर एसडीएम ऋषभ पुंडीर, कृषक प्रतिनिधि छोटेलाल सिंह, संजय मल्ल, राकेश दत्त शुक्ला, मिल कर्मचारी मनोज श्रीवास्तव, टीएन सिंह, महेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, कामेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed