फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   congress workers protested in dudahi

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया धरना

Thu, 21 Jul 2016 10:58 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Thu, 21 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
congress workers protested in dudahi
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
दुदही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को दुदही बाजार के रेलवे स्टेशन रोड के निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने सुबह पहले जुलूस निकाला। इसके बाद रेलवे स्टेशन के सामने जाकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


दुदही बाजार का रेलवे स्टेशन रोड गड्ढे में तब्दील हो चुका है। सड़क रेलवे के अधीन होने के चलते दूसरी कार्यदायी संस्थाएं उस पर कार्य नहीं करा पातीं। लोग रेलवे के उच्चाधिकारियों को कई बार ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार से कांग्रेस ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के सामने शुरू हुए धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला महासचिव नरेंद्र यादव ने कहा कि बाजार की सबसे महत्वपूर्ण सड़क खराब है और इस क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्री को इसकी तनिक भी चिंता नहीं है। कांग्रेस नेता ने प्रदेश सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि बाजार में मूलभूत सुविधाओं तक का अभाव है और सत्ता पक्ष के लोग यशगान में लगे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामबेलास सिंह, पंचानंद मिश्र, जनार्दन यादव, सुनील गोंड़, अमित जायसवाल, गीतेश मद्धेशिया, मंटू, मुन्ना खरवार, मुन्ना अंसारी, गब्बू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed