फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress party only showed a dream: Upendra

बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में स्वच्छता अभियान पर आयोजित संगोष्ठी में पहुंचे राज्यमंत्री

Fri, 08 Oct 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress party only showed a dream: Upendra
कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ सपना दिखाया : उपेंद्र
विज्ञापन

विकासशील देशों की श्रेणी में भारत अग्रणी: सांसद
बुद्ध पीजी कॉलेज में अमृत महोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज में अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को स्वच्छता अभियान पर संगोष्ठी आयोजित हुई। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज विभाग उपेंद्र तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता और सफाईकर्मी भी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि उपेंद्र तिवारी ने कहा कि देश को आजादी पूर्वजों ने प्राण देकर दिलाई। भारतीय रणबांकुरों ने अंग्रेजों के सामने सिर नहीं झुकाया। मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ही परिवार देश में 55 साल राज किया। पूर्ववर्ती सरकारों ने रोटी, मकान, कपड़ा का सपना दिखाया था, लेकिन उसे कभी पूरा नहीं किया, जबकि भाजपा की 2014 में केंद्र में सरकार बनी और देश के पीएम ने इसे पूरा कर दिखाया। विशिष्ट अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को सात वर्षों में विकासशील देशों में अग्रणी बनाया है। देश और प्रदेश स्वर्णिम दौर में प्रवेश किया है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की बात सदन में उठाने से अब उद्घाटन होने जा रहा है। हवाई अड्डे के उद्घाटन से विरोधी मानसिकता के लोगों को जवाब देंगे। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने सफाईकर्मी को सफाई का राजदूत बताया। इसके अलावा डॉ. जितेंद्र राव, अनिल प्रताप राव, विनय राय, संतोष दत्त राय आदि ने स्वच्छता के महत्व पर विचार व्यक्त किए। संचालन भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक मनंजय तिवारी ने किया। अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व स्वच्छताग्राहियों के साथ बुद्ध मंदिर मार्ग पर प्लास्टिक सफाई अभियान में सहभागिता निभाई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल, वशिष्ठ राय, सचिन कुमार, चेयरमैन मोहन वर्मा, डॉ. वीना गुप्ता, चंद्रप्रकाश चमन, संतोष सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ अभय कुमार यादव, बीएसए विमलेश कुमार, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, दीप मिश्र, चकमा बाबू समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

संगोष्ठी में दो घंटे देर से पहुंचे
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में स्वच्छता अभियान पर आधारित संगोष्ठी में मंत्री उपेंद्र तिवारी तय समय से दो घंटे देर से पहुंचे। संगोष्ठी में उनके पहुंचने का समय 12 बजकर 55 मिनट निर्धारित था, लेकिन किन्हीं वजहों से अपराह्न लगभग तीन बजे कॉलेज में संगोष्ठी स्थल पर पहुंचे। इसके चलते सफाई कर्मचारी व मौजूद गणमान्य लोग पंडाल में बैठकर उनका इंतजार करते रहे। वहीं पदाधिकारी आदि इधर-उधर घूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed