{"_id":"6a44226d1302a327e00c57c8","slug":"congress-holds-a-foot-march-demanding-regular-flights-from-kushinagar-airport-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-162803-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ान की मांग पर कांग्रेस का पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ान की मांग पर कांग्रेस का पैदल मार्च
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कसया में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बौद्ध पर्यटन और क्षेत्र के विकास की उपेक्षा का आरोप लगाया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र उड़ानें शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेशनल हाईवे स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए। यहां सभा के बाद एयरपोर्ट तक पैदल मार्च निकाला गया। सभा को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें संचालित कराने में विफल रही है। इसका खामियाजा न केवल कुशीनगर बल्कि पूरे पूर्वांचल, पश्चिमी बिहार और बौद्ध देशों से आने वाले पर्यटकों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से विमानन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर चरणबद्ध तरीके से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम डॉ. संतराज बघेल को एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अमित मिश्रा, धनंजय पहलवान, तारकेश्वर सिंह, अविनाश गोंड, अंशु मणि त्रिपाठी, औरंगजेब खान, शकुंतला शर्मा, संतोष शर्मा, सुग्रीव गोंड आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।