{"_id":"659afdc69e7317fb5503bc64","slug":"condolence-salute-given-to-dog-squads-taker-dog-cody-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-10628-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डॉग स्क्वाॅड की टेकर श्वान कोडी काे दी गई शोक सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डॉग स्क्वाॅड की टेकर श्वान कोडी काे दी गई शोक सलामी
Mon, 08 Jan 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रविवार को जनपद में डॉग स्क्वाॅड की टेकर श्वान कोडी की असामयिक मृत्यु हो गई। पुलिस लाइन में उसको श्रद्धांजलि एवं अंतिम विदाई दी गई। मृतक श्वान कोडी के शव को एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ खड्डा उमेश चन्द भट्ट एवं अन्य कर्मचारियों ने शोक सलामी के बाद मिट्टी दिया गया। इस दौरान वहां मौजूद सभी की आंखें नम रहीं। पुलिस टीम के साथ इसने कई आपराधिक मामलों को सुलझाने में अहम योगदान दिया था।
पशु क्रूरता के मामले में वांछित गिरफ्तार
पडरौना। रविवार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में पुलिस पशु क्रूरता के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसका नाम शमसुल है। वह थाना क्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग गांव के जौरही टोला का रहने वाला है। नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस उसे गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
0
जुआ खेलते चार धराए
पडरौना। थाना चौराखास पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के शंकर पठखौली गांव के पास नवनिर्मित पानी की टंकी के पास से जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ताश के 52 पत्ते व फड़ के 1240 रुपये तलाशी के दौरान मिले हैं। पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद