फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   composite school in up top ten

Kushinagar News: प्रदेश के टॉप-10 विद्यालयों में हुआ कंपोजिट विद्यालय भटवलिया बनकट का चयन

Sun, 23 Jul 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
composite school in up top ten
प्रभारी प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार तो नौ बार राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा कर चुके हैं उत्तीर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रामकोला ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय भटवलिया बनकट को प्रदेश के टॉपटेन विद्यालयों में शनिवार को स्थान प्राप्त हुआ। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्य प्रताप को बधाई दी।
इस विद्यालय में 570 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय के सभी कक्षा कक्षों को टीएलएम के माध्यम से सुसज्जित किया गया है। विद्यालय के सभी कमरों, बरामदा, रसोई, फील्ड और बाकी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे बच्चों की समस्त गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होने के कारण हर वक्त विद्यालय पर पैनी नजर रखना आसान हो गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार चौबे के पास एआरपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्य प्रताप की तरफ से विद्यालय की समस्त शैक्षिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। सूर्य प्रताप को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। शनिवार को विद्यालय को प्रदेश के टॉप टेन में स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में विद्यालय के नौ बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद में अपना विशेष स्थान बनाया था। यह विद्यालय पीएम श्री योजना में भी चयनित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed