फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complete the designing work of Agricultural University building by 20th October.

Kushinagar News: कृषि विवि की बिल्डिंग की डिजाइनिंग का 20 अक्तूबर तक पूरा करें काम

Wed, 25 Sep 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Complete the designing work of Agricultural University building by 20th October.
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। सभी कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। कृषि विश्वविद्यालय की कार्यदायी संस्था ने 20 अक्तूबर तक बिल्डिंग डिजाइनिंग का कार्य पूरा करने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने मेडिकल काॅलेज निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कार्यदाई संस्था ने निर्माण कार्य पूरा कराते हुए शीघ्र हस्तांतरण की बात कही। डीएम ने क्वालिटी कंट्रोलर को कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। फाजिलनगर सीएचसी में 50 शैय्या फील्ड हॉस्पिटल के निर्माण कार्यों को तय अवधि में पूर्ण करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय फाजिलनगर, कप्तानगंज, कसया, सेवरही, हाटा, सुकरौली, मोतीचक और दुदही में चल रहे छात्रावास के निर्माण कार्य, 132 केवी उपकेंद्र पडरौना का निर्माण, तरयासुजान, जटहां बाजार, थाना विशुनपुरा, हनुमानगंज, पटहेरवा, तुर्कपट्टी, नेबुआ नौरंगिया, कसया में बैरक निर्माण और पुलिस लाइन में चल रहे हॉस्टल व बैरक निर्माण को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि विकास कार्यों में जिले की रैंकिंग 20 वें स्थान पर थी। इस रैकिंग को बेहतर करने के लिए अधिकारियों को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed