फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complete the construction of Agricultural University on time

Kushinagar News: तय समय पर पूरा करें कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण

Mon, 26 May 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction of Agricultural University on time
निरीक्षण करते जिले के नोडल अधिकारी डा. अरविंद कुमार चौरसिया व अन्य। संवाद 
पकवा इनार। सिंचाई व जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव और जिले के नोडल अधिकारी डा.अरविंद कुमार चौरसिया ने रविवार को निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को समयबद्ध तरीके से मानक व गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिले के नोडल अधिकारी दिवसीय दौरे पर कुशीनगर आए थे। रविवार की सुबह निर्माणाधीन कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों का स्थलीय भ्रमण किया। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी गोरखपुर व वेंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अधिकारियों से जानकारी हासिल किया। फिर उन्होंने निर्माण में किसी तरह की दिक्कतें और अड़चनों की भी जानकारी प्राप्त की। इसके पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के पास संचालित कान्हा उपवन गौशाला का भी निरीक्षण किया। बता दें कि विशेष सचिव का निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दौरा का समय 12.30 बजे प्रोटोकॉल के मुताबिक तय था, लेकिन इसके पूर्व ही उन्होंने विश्वविद्यालय निर्माणाधीन स्थल पहुंचकर जायजा लिया। इसके उपरांत वह हाटा के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बीराम, ठेकेदार और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

कान्हा गोशाला का भी किया निरीक्षण
कसया। विशेष सचिव ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर के कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में संरक्षित गोवंश के रखरखाव, स्वास्थ्य, टीकाकरण, भूसे की उपलब्धता एवं गर्मी और लू से बचाव के बारे में जानकारी ली। भूसा भंडारण एवं भूसा गोदाम का अवलोकन किया गया। इससे मौके पर 63 क्विंटल भूसा मिला। वर्षा में गोवंश के खड़े होने के लिए बाहर कहीं अतिरिक्त प्लेटफाॅर्म होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई बी राम, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. रवीन्द्र प्रसाद, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी चिकित्सा स्वास्थ्य मुख्यालय डा. ज्ञानेन्द्र किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed