फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complaint on CM portal and demand action

Kushinagar News: सीएम पोर्टल पर शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

Wed, 20 Dec 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Complaint on CM portal and demand action
पडरौना। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ अटेवा के एक पदाधिकारी पर प्रदेश सरकार के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने की एक व्यक्ति ने शिकायत सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। उन्होंने पदाधिकारी पर स्कूल में शिक्षण कार्य न कर वेतन जारी कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कसया तहसील क्षेत्र के रहसू निवासी रवि कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ समेत माध्यमिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्रक में कहा कि माध्ममिक शिक्षक संघ अटेवा के पदाधिकारी संगठन के पैड का गलत उपयोग कर सरकार व शासन प्रशासन की छवि धूमिल करने रहे हैं। वे प्रशासिनक अधिकारियों से शिकायत कर समस्या को दूर करने की मांग करने के बजाय विपक्ष के नेताओं से शिकायत करते हैं। आरोप है शिक्षक स्कूल में पढाने के बजाय रैलियों में शामिल होने के बावजूद विभाग से वेतन जारी कराते हैं। सीएम से पदाधिकारी का रौंब शिक्षकों समेत अन्य को धमकाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इस संबंध में डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि किसी को विभाग तथा सरकार की छवि धूमिल करने का हक नहीं है। उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसकी शिकायत की जानकारी मिलने पर उसकी जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed