फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complaint against fraudsters who provided fake visas reaches CM

Kushinagar News: फर्जी वीजा देकर ठगी करने वाले की शिकायत सीएम तक पहुंची

Fri, 24 Oct 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Complaint against fraudsters who provided fake visas reaches CM
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के दो युवकों से फर्जी वीजा के नाम पर करीब चार लाख रुपये की ठगी करने के ममले में युवक के पिता ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंचकर न्याय कि गुहार लगाई है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक टोला मठिया निवासी बृंदादास शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जनता दरबार गोरखपुर पहुंचकर शिकायत पत्र देकर बताया कि मेरा बेटा प्रदीप शर्मा और मेरे ही गांव निवासी वह उसका दोस्त अजहरूद्दीन दोनों बेरोजगार हें। उन दोनों को देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के हड़ुआ निवासी अली असगर पुत्र आलम ने विदेश भेजने के नाम पर मेरे पुत्र से 1.95 लाख तथा उसके दोस्त से 2.05 लाख रुपये ले लिए। सात सितंबर को दिल्ली से काजिस्तान भेज दिया और बताया कि वहां एयरपोर्ट पहुंचने पर कंपनी का आदमी आपको मिलेगा जो आपको कंपनी में पहुंचा देगा। वहां पहुंचने पर तीन दिन तक एयरपोर्ट पर इंतजार करने के बाद भी उन दोनों को लेने कोई नहीं पहुंचा तो इसकी सूचना घर वालों को दी। इसके बाद यहां से 10 सितंबर को दोनों को रिटर्न टिकट भेज कर भारत बुलाया गया। घर आने के बाद युवक से पैसा मांगे गाली देने लगा। मुख्यमंत्री ने न्याय का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed