फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   competition winner award

Kushinagar News: प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृतर

Wed, 23 Oct 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
competition winner award
बनकटा बाजार। क्षेत्र के कटेया मैनुद्दीन स्थित मिनी स्टेडियम में मंगलवार को ब्लाॅक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य शुभम यादव, अशोक कुमार, संदीप तिवारी और बीईओ विजयपाल नारायण त्रिपाठी आदि कबड्डी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। कबड्डी बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक धनहा विजेता व मधुरिया उपविजेता, जबकि बालिका वर्ग में महुअवा विजेता व मधुरिया उपविजेता बना।
विज्ञापन

इसके बाद 50 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में सोनाली ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय, सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 100, 200 व 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अराधना प्रथम, प्रतिभा, चांदनी द्वितीय चांदनी व तबाना खातून तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में शंकर प्रथम, इशू प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन ईशा सिद्दीकी ने किया। निर्णायक मण्डल में राहुल सांकृत्यायन, हरिकेश, मंजूर अकरम, सतीश सिंह, माया सिंह, आशा सिंह शामिल रहे।

इस दौरान अभिनाश शुक्ल, श्याम लाल गौड़, संदीप तिवारी, विद्यासागर पांडेय, फ़रहद अली, रामेश्वर सिंह, ओमप्रकाश, रजनीश त्रिपाठी, अखिलेश शर्मा, दयाशंकर सिंह, बृजेश गहलौत, अमर सिंह, अरुण कुमार राय, ज्ञान प्रकाश प्रजापति, जीतेंद्र सिंह, रामानुज शुक्ल, अजय सिंह, उषा सिंह, इंदु, सबिता सिंह, निर्मला राय, मंजू सिंह आदि मौजूद रहीं।थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed