फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Commuters troubled by waterlogging on service lane; rain compounds difficulties.

Kushinagar News: सर्विस लेन पर जलभराव से राहगीर परेशान, बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें

Wed, 15 Jul 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Commuters troubled by waterlogging on service lane; rain compounds difficulties.
सुकरौली। रुक-रुक कर हो रही बारिश से सुकरौली कस्बे की सर्विस लेन पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। तीतिला में सड़क पर पानी भरने से राहगीरों, दोपहिया चालकों और स्थानीय दुकानदारों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पानी भरने से लोगों को कीचड़ और फिसलन के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस लेन के किनारे नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते जल निकासी बाधित हो गई है, जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और अस्थायी रूप से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान आमजन को राहत मिल सके। वहीं, जिम्मेदारों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed