{"_id":"5ed1271c8ebc3e90a65427eb","slug":"commissioner-and-dig-inspected-kovid-hospitals21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर और डीआईजी ने किया कोविड अस्पतालों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर और डीआईजी ने किया कोविड अस्पतालों का निरीक्षण
विज्ञापन
कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते कमिश्नर और डीआईजी
- फोटो : AMAR UJALA
कमिश्नर और डीआईजी ने किया कोविड अस्पतालों का निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पडरौना/कठकइयां। कमिश्नर जयंत नार्लीकर और डीआईजी राजेश डी मोडक ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कसया क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर में बने एल-1 कोविड हॉस्पिटल एवं पडरौना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बने अटैच एल-1 कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। दोनों जगह सुरक्षा व्यवस्था व आवागमन का जायजा लिया तथा जरूरी निर्देश दिया। दोपहर में हेतिमपुर के एल-1 कोविड हॉस्पिटल के निरीक्षण के बाद सभी अधिकारी लक्ष्मीपुर में बने 100 बेड के अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बने विभिन्न वार्डों को देखा तथा अधीनस्थों से मरीजों की भर्ती, दवा का रख रखाव, भोजन तथा चिकित्सक के बैठने की जगह आदि के विषय में जानकारी ली। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय सेमरा हर्दो में पहुंच कर समीक्षा बैठक की। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित अथवा संदिग्धो की जानकारी के लिए बनी निगरानी समिति के सदस्यों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस मौके पर एडी हेल्थ पुष्कर आनंद, डीएम भुपेंद्र एस चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्र, सीएमओ नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, एडीएम विंध्यवासिनी राय, एसडीएम सदर रामकेश यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चन्द्र, एसओ कुबेरस्थान महेंद्र चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुशवाहा, लमकन प्रधान सुशील श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अख्तर अंसारी मौजूद थे।
विज्ञापन