फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Commercial Cylinder Found in Gas Agency Owner's Shop

Kushinagar News: गैस एजेंसी मालिक की दुकान में मिला व्यावसायिक सिलिंडर

Thu, 26 Mar 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Commercial Cylinder Found in Gas Agency Owner's Shop
पडरौना दरबार रोड ​स्थित गैस एजेंसी पर जांच करते अधिकारी।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। डीएम के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में क्षेत्र की गैस एजेंसियों व दुकानों में घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के इस्तेमाल की जांच की गई। एक गैस एजेंसी मालिक के रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकान में ही व्यावसायिक सिलिंडर का प्रयोग होते मिला। संचालक को नोटिस दिया गया। एक गैस एजेंसी के गोदाम पर स्टॉक व वितरण रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन




बुधवार को तहसीलदार की अगुवाई में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार,पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह,योगेंद्र गुप्ता जंगल बेलवा के पास गैस गोदाम पर पहुंचे, जहां स्टॉक की जांच की गई। लेकिन मालिक की तरफ से स्टॉक व वितरण रजिस्टर नहीं उपलब्ध कराया जा सका। जांच टीम को स्टॉक व वितरण रजिस्टर पडरौना गैस एजेंसी पर उपलब्ध होने की बात कही गई। तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने बताया कि एजेंसी पर स्टॉक रजिस्टर सिर्फ तीन मार्च 2026 तक ही रिकार्ड दर्ज हुआ मिला है। इसके बाद का कोई स्टॉक व वितरण का रिकार्ड नहीं मिला। इसके अलावा कंप्यूटर में भी कोई रिकार्ड दर्ज हुआ नहींं मिला। वहां मौजूद उपभोक्तओं ने भी बताए कि उनके कनेक्शन पर गैस की डिलीवरी तो हो गई है लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद टीम दो प्रतिष्ठानों की जांच की तो वहां पांच व्यावसायिक सिलिंडर का प्रयोग करते हुआ पाया गया। जांच में फरवरी तक के उठान की रसीद मिली। हालांकि छह मार्च के बाद व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद हो गई थी। उन्होंने ने बताया कि जांच में दोनों प्रतिष्ठान अनिकेत गैस एजेंसी हरैया बुजुर्ग के संचालक के पाए गए। मामले में नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


0



भोर से लगी लाइन, नहीं पहुंची गाड़ी
पिपरा कनक। क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर बुधवार की भोर से ही गैस के लिए लोग लाइन लगाकर गाड़ी पहुंचने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद जब गाड़ी नहीं आई तो बिना गैस के ही निराश होकर गैस एजेंसी से वापस घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




तमकुहीराज स्थित उमापति गैस एजेंसी से बुधवार को गैस की डिलीवरी लिए उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई थी। क्षेत्र के पटहेरवा,नरायनपुर, परसौनी खुर्द, पिपरा कनक, धुसवा, बोदा टोला, बसंतपुर, महुअवां, मीर बिहार आदि गांवों के उपभोक्ताओं की भोर में ही एजेंसी पर भीड़ लग गई थी। दोपहर बाद तक जब गैस एजेंसी पर गाड़ी नहीं पहुंची तो उपभोक्ता आनंद कुमा, फिरोज खान, छोटेलाल, रुस्तम अंसारी, गुड्डू सिद्दीकी, सुदर्शन चौरसिया, किशनवती देवी, आफताब, रेहान खान आदि ने नाराजगी जताते हुए घर लाैट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed