फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   comitee made for sports activities

Kushinagar News: खेल प्रतियोगिताओं के लिए समिति का हुआ गठन

Fri, 01 Sep 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
comitee made for sports activities
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में शुक्रवार को जिले के प्राधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया।
डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें उचित मंच देने की जरूरत है। इसको देखते हुए जिले के माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। इसके बाद प्रतियोगिता सम्पन्न कराने के लिए जनपदीय समिति का गठन कर हाॅकी व क्रिकेट के लिए कुशीनगर बुद्ध इंटर कॉलेज को, फुटबाॅल के लिए महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया, भारोत्तोलन के लिए राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजौली प्रमुख समेत अन्य खेल आयोजन के लिए विभिन्न विद्यालयों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक का संचालन डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया। अंत में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।इस दौरान पडरौना बीईओ हिमांशु सिंह, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, भूपेंद्र मिश्र, राजीव मल्ल, अश्वनी पांडेय, सीबी सिंह, गोविंद मिश्र, डाॅ. आरएन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed