फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   comissnor tdken advises by corespondents

कमिश्नर ने प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिया

Sun, 23 Oct 2016 10:44 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 23 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
comissnor tdken advises by corespondents
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : santosh verma
पडरौना। आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में कमिश्नर अनिल कुमार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। विकास भवन के सभागार में बैठक के दौरान उन्होंने सशक्त लोकतंत्र के लिए हर उम्र के नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने मतदेय स्थलों पर संचालित विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बैठक में कहा कि सभी राजनैतिक दल एक जनवरी 2017 को 28 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों एवं वंचित अन्य उम्र के लोगों का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि सशक्त लोकतंत्र का निर्माण हो सके। यह हम सभी का कर्तव्य ही नहीं, जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा के निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 60 प्रतिशत मतदाता ही अपने मतों का प्रयोग करते हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि समाज के ज्यादातर लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है अथवा वे मतदान के संबंध में अपने कर्तव्य को नहीं समझ पाते। उन्होंने अपेक्षा की कि दोनों पहलुओं पर मतदाताओं के बीच जाकर गोष्ठियों और बैठकों के माध्यम से जागरुक करना होगा। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिया। प्रतिनिधियों की ओर से बताया गया कि खड्डा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का नाम मतदाता सूची से काटकर बिहार के व्यक्तियों का नाम शामिल किया गया है। यह भी बताया गया कि बूथों पर तैनात बीएलओ को गांव में घूमकर कार्य करने का निर्देश दिया गया है, उनसे ज्यादा दूरी वाले मतदाताओं का नाम नजदीक के बूथ पर जोड़े जाने का सुझाव दिया गया। प्रतिनिधियों ने बूथों पर फार्म-छह की कमी का भी जिक्र किया, जिस पर डीएम ने फार्म उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। डीएम शम्भु कुमार ने प्रतिनिधियों को आश्वास्त किया कि जो भी सुझाव मिले हैं, उन्हें हर संभव पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। बीएलओ गांवों में घूमकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराएंगे। बैठक में सीडीओ केदारनाथ सिंह, एडीएम कृष्णलाल तिवारी, सभी एसडीएम, एएसडीएम, राजनैतिक दलों से राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के प्रतिनिधि अवधेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि श्रीराम, बलवंत कुमार, सुनील चौहान, अलाउद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे। अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद कमिश्नर ने प्राथमिक विद्यालय छावनी पडरौना, सोहरौना सहित अन्य कई मतदेय स्थलों पर संचालित विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed