{"_id":"660b15f364323fd54b05e8c5","slug":"colorful-voter-id-card-will-reach-with-the-help-of-postal-department-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114864-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डाक विभाग की मदद पहुंचेगा रंगीन मतदाता पहचानपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डाक विभाग की मदद पहुंचेगा रंगीन मतदाता पहचानपत्र
Tue, 02 Apr 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता अफसरों की बैठक हुई। इसमें रंगीन मतदाता पहचान पत्र वोटरों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पोस्ट ऑफिस के माध्यम से वोटरों के घर तक पहुंचाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। एक दिन में छह हजार रंगीन वोटर आईडी का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी,एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा ने बताया कि अभी तक 78278 रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया है। इसे पोस्ट ऑफिस के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। पडरौना पोस्टमास्टर ने बताया कि अब तक प्राप्त इपिक को मतदाताओं में वितरण के लिए आवंटित किया जा चुका है। 19186 इपिक बुक करना बाकी है। तीन दिन के अंदर इसे भी वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रति दिन करीब छह हजार इपिक बुक करने का लक्ष्य रखा गया है। चुनाव से पहले सभी वोटरों तक रंगीन वोटर आईडी कार्ड पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव कंट्रोल रूम पर भी मतदाता पहचान पत्र नहीं पहुंचने की शिकायत पहुंच रही है। इसके लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पडरौना पोस्टमाटर के संपर्क में रहें और प्रतिदिन की इपिक बुकिंग के संबंध में जानकारी लें। ताकि इसके वितरण में तेजी लाया जा सके। इस दौरान एसडीएम/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर, हीरालाल, सदर तहसीलदार सुमित सिंह, अरुण कुमार मौजूद रहे।