फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   College meritorious students rewarded

Kushinagar News: कॉलेज के मेधावियों को किया पुरस्कृत

Tue, 19 Dec 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
College meritorious students rewarded
धर्मराज पांडेय इंटर कॉलेज चिरगोड़ा में टॉपर विद्यार्थी रोहित गुप्ता को साइकिल देतीं शिवकुमारी द
मंसाछापर। क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव में संचालित धर्मराज पांडेय इंटर काॅलेज परिसर में सोमवार को स्वर्गीय धर्मराज पांडेय की 38 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पडरौना की पूर्व नपा अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने कहा कि सफलता एक दिन का परिणाम नहीं होता है। इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना पड़ता है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्रम को डाॅ. सुशील कुमार यादव, काॅलेज की प्रधानाचार्या निवेदिता पांडेय, उप प्रधानाचार्य राहुल पांडेय, पूर्वांचल केयर स्कूल के जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान उदयभान मद्धेशिया ने संबोधित किया। अतिथियों ने पांचवीं की निशा पाल, नौवीं के रोहित गुप्ता, 11वीं की नीलू कुशवाहा को परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने पर साइकिल और कक्षा तीन की छात्रा जान्हवी गुप्ता, पांचवीं के छात्र सुलेल अंसार, दसवीं आकाश कुशवाहा को पुरस्कार के रूप में फैन दिया। अंत में कॉलेज के प्रबंधक प्रबंधक विंदेश्वर उर्फ बूंदल पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान उपेंद्र पांडेय, सतीश यादव, सुरेंद्र यादव, यशवंत यादव, खुशमुहम्मद अंसारी, धनंजय तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, महेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed