फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   College administration will refund excess paper fees

Kushinagar News: कॉलेज प्रशासन पेपर शुल्क की अधिक फीस करेगा वापस

Fri, 15 Nov 2024 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
College administration will refund excess paper fees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकवा इनार। बैक पेपर फाॅर्म भरने के लिए मनमाना शुल्क लेने के मामले में बुद्ध पीजी कॉलेज प्रशासन छात्र नेताओं के सामने बैक फुट पर है। वह निर्धारित धनराशि से अधिक ली गई रकम वापस करने को तैयार हो गया है।
इस तथ्य की पुष्टि काॅलेज के छात्र नेता अजीत कुमार सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि बैक पेपर फाॅर्म में मनमाने ढंग से लिए गए 180 रुपये अधिक शुल्क को काॅलेज प्रशासन वापस करेगा। मंगलवार को छात्र नेता अजीत कुमार सिंह, राजन मद्धेशिया, अभिनव सिंह व श्रेयस जायसवाल की अगुवाई में प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र का घेराव किया गया था। अधिक शुल्क वापस नहीं किए जाने पर काॅलेज का प्रवेश द्वार बंद करने की चेतावनी दी थी। इस दौरान काॅलेज के छात्र-छात्रा तमन्ना खातून, ज्योति यादव, नीलम गुप्ता, निक्की शर्मा, अर्चना प्रजापति, चंद्र मुखी, रेनू राजभर, सीमा प्रजापति, संगीता मद्धेशिया, नवनीत सिंह, काजल सिंह, विशाल शर्मा, पूजा राजभर, गुंजन शर्मा, निधि चौहान, सूरज आदि ने बैक पेपर फाॅर्म भरने के लिए अधिक शुल्क लेने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

काॅलेज प्रशासन को बृहस्पतिवार को निर्णय लेने की मोहलत छात्र नेताओं ने दी थी। यह मामला गरमाए नहीं, इसके पूर्व ही पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रशासनिक भवन में प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र व छात्र नेता अजीत कुमार सिंह के बीच अधिक शुल्क लेने के मामले को सुलझाने के लिए सफल वार्ता हुई। इसमें छात्र नेता सिंह ने बताया कि बैक पेपर फाॅर्म भरने में 180 रुपये अधिक लिए जाने की पुष्टि हुई। उसे काॅलेज प्रशासन अगले सप्ताह में सोमवार से छात्र-छात्राओं को वापस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से अधिक शुल्क लेने के मामले की पुष्टि प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने भी की है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को बैक पेपर फाॅर्म भरने के लिए 520 रुपए शुल्क व फारवर्डिंग का खर्च है, लेकिन 700 रुपये लिया गया है। 180 रुपये प्रति छात्र- छात्राओं को वापस कराया जाएगा। जिन्होंने बैक पेपर फाॅर्म भरा है।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed