फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cold weather: The temperature has dropped by six degrees; an orange alert has been issued for the 21st and 22nd.

सर्दी : छह डिग्री गिरा पारा, 21-22 को ऑरेंज अलर्ट

Sat, 20 Dec 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cold weather: The temperature has dropped by six degrees; an orange alert has been issued for the 21st and 22nd.
 अलाव सेंकते तीमारदार। संवाद
पडरौना। जिले में ठंड ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम घना कोहरा रहा, जिससे दृश्यता कम रही। हाईवे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान मौसम विभाग ने 21 और 22 दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले में शुक्रवार की सुबह आसमान में धुंध के साथ घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान लुढ़ककर 16.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में एक ही रात में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लोगों का पूरा दिन कांपते हुए बीता। दिन में धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

कोहरे के चलते जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आया। बच्चे घने कोहरे के बीच स्कूल जाते दिखे, वहीं सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। हाईवे पर चालक लाइट जलाकर बेहद सावधानी से वाहन चलाते नजर आए।
विज्ञापन


सभी सरकारी अस्पतालों में अलर्ट
जनपद में शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि अत्यधिक ठंड का असर विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा हृदय, फेफड़े और श्वसन रोग से पीड़ित व्यक्तियों पर पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढकने वाले गर्म और सूखे कपड़े पहनें। सिर, कान, गला, हाथ और पैर सुरक्षित रखें।। उन्होंने बताया कि घर के अंदर अलाव जलाने से बचें। सांस लेने में परेशानी, अधिक कंपकंपी या सीने में दर्द होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर रेंगते नजर आए वाहन
जनपद में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे से ही घना कोहरा छा गया था। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तक हाईवे और आसपास के इलाकों में कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह सात बजे तक कुछ मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।


सीएचसी में बना अलग वार्ड
कप्तानगंज। स्थानीय सीएचसी में अलग से वार्ड भी मनाया गया है। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए नगर पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था किया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्यभान कुशवाहा ने बताया कि अभी तक ठंड लगने से कोई बीमार व्यक्ति अस्पताल नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed