{"_id":"6a3844c9a3df772df00db0cd","slug":"cold-water-to-be-available-at-police-stations-new-water-coolers-installed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162273-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: थानों में मिलेगा ठंडा पानी, लगे नए वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: थानों में मिलेगा ठंडा पानी, लगे नए वाटर कूलर
Mon, 22 Jun 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गर्मी में थाना परिसर आने वाले लोगों को राहत देने के लिए एसपी केशव कुमार के निर्देश पर सभी थानों को नए वाटर कूलर उपलब्ध कराए गए हैं।
पुलिस विभाग की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन से सभी थानों के लिए वाटर कूलर वितरित किए गए हैं। इन्हें संबंधित थाना परिसरों में स्थापित किया जा रहा है, ताकि शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों, फरियादियों और अन्य आगंतुकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गर्मी के दौरान थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। वाटर कूलर लगने से लोगों को राहत मिलेगी और थाना परिसर में बुनियादी सुविधाएं भी बेहतर होंगी। एसपी केशव कुमार ने कहा कि जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी ऐसे जनहितकारी प्रयास किए जाते रहेंगे।