फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CMO wrote a letter to the government against the female doctor and staff nurse

Kushinagar News: महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स के खिलाफ सीएमओ ने शासन को लिखा पत्र

Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
CMO wrote a letter to the government against the female doctor and staff nurse
पडरौना। प्रसूता की मौत के मामले में हटाए गए तमकुहीराज के सीएचसी अधीक्षक, महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर परिजन अड़े हैं। वहीं स्टाफ नर्स व महिला डॉक्टर के खिलाफ सीएमओ ने शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। इसके पूर्व दुदही सीएचसी पर एक प्रसूता की मौत के बाद लापरवाही के मामले में स्टाफ नर्स हटाई गई थी। दुदही में तैनात स्टाफ नर्स ममता चौहान की लापरवाही से एक प्रसूता की मौत हो गई थी। इस मामले में काफी हंगामे के बाद तत्कालीन सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने स्टाफ नर्स को तमकुहीराज स्थानांतरण कर दिया था। वहां पर सुप्रिया की प्रसव के बाद मौत हो गई। इस मामले में लापरवाही बरतने वाली डॉ. सलोनी जायसवाल को सेवरही और स्टाफ नर्स को विशुनपुरा सीएचसी पर स्थांतरण कर दिया गया है। इसके अलावा सीएमओ ने शासन को दोनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। इसके पूर्व भी स्टाफ नर्स की कई बार शिकायत सीएमओ तक पहुंच चुकी थी, लेकिन विभागीय सांठगांठ होने के कारण इसके खिलाफ कार्रवाई से जिम्मेदार परहेज करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed