{"_id":"5f552d098ebc3e3689148388","slug":"cm-yogi-inspected-airport-to-runway-vehicle-kushinagar-news-gkp364501311","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन एयरपोर्ट का गाड़ी से किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन एयरपोर्ट का गाड़ी से किया निरीक्षण
विज्ञापन
रनवे की गाड़ी से किया निरीक्षण, एटीसी बिल्डिंग को भी देखा
कसया(कुशीनगर )। निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का रविवार को निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी व प्रदेश के नागरिक उड्यन मंत्री नंद गोपाल गुुप्ता नंदी ने गाड़ी से पहले रनवे व बाउंड्रीवॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल बिल्डिंग के एराइवल व डिपार्चर प्वाइंट को भी देखा। मुख्यमंत्री रनवे को देखकर काफी खुश नजर आए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एयरपोर्ट को जल्दी ही नियमित उड़ान शुरू करने लायक बना दिया जाएगा।
सीएम ने सांसद व विधायक की तारीफ की
कसया(कुशीनगर )। एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के बाद एयरपोर्ट निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तारीफ की। सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते रहे हैं। यहां के लोग भी पिछले 25 वर्षों से यहां के एयरपोर्ट को क्रियाशील बनाने की मांग कर रही थी। एयरपोर्ट के निर्माण में स्थानीय लोगों ने भी अच्छा सहयोग दिया है।