फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cloudy again, chances of rain

फिर छाए बादल, बारिश के आसार

Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cloudy again, chances of rain
फिर छाए बादल, बारिश के आसार
विज्ञापन

पडरौना। दो दिन तक चटख धूप निकलने के बाद शुक्रवार की सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार व रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम में आए बदलाव से फसलों को लाभ मिलेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के वैज्ञानिक अंजली साहू ने बताया कि गंगा के मैदानी भाग पर ट्रफ (हवा टकराने की अवस्था) छा रहा है। इससे मौसम में बदलाव आया है। शनिवार और रविवार को जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि बारिश से फसलों को लाभ मिलता है। आलू और सरसों की फसल पर पाला का असर नहीं होगा। सब्जियों और गन्ने की फसलों को भी लाभ मिलेगा। आम, लीची, अमरूद, कटहल समेत अन्य फलदार वृक्षों के लिए भी यह बारिश लाभप्रद है। यदि बारिश के साथ ओले पड़ेंगे तो किसानों को नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से लोग हुए परेशान
फरवरी का पहला सप्ताह बीत रहा है, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ है। दो दिन तक धूप खिलने के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह बदले मौसम और पछुआ हवा के चलते ठंड का असर और बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी एक सप्ताह तक ठंड का असर ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed