फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cleanliness in the village

गांव में सफाई होना जरूरी

Wed, 10 May 2017 11:21 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness in the village
कार्यशाला में दी गई जानकारी - फोटो : अमर उजाला
 इंसेफेलाइटिस की रोकथाम और जागरूकता के लिए बुधवार को पडरौना और विशुनपुरा ब्लॉक में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शामिल आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इंसेफेलाइटिस के लक्षण वाले बच्चों की देखभाल, अस्पताल पहुंचाने से पहले तक अपनाए जाने वाले उपायों और इस बीमारी से बचाव के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए गांव में सफाई होना जरूरी है। साथ ही सुअरबाड़े आबादी से दूर होने चाहिए।      
विज्ञापन

पडरौना ब्लॉक के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में बीडीओ गंगाराम वर्मा, बीईओ अजय तिवारी, सीडीपीओ अब्दुल कयूम, सुपरवाइजर मंजू देवी सहित कई शिक्षकों की मौजूदगी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को इंसेफेलाइटिस से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया कि तेज बुखार और शरीर में अकड़न आने पर बच्चे को तत्काल नजदीक के सीएचसी-पीएचसी अथवा जिला अस्पताल ले जाएं। क्योंकि ऐसे मरीज को इंसेफेलाइटिस हो सकता है। बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने के बारे में बताया गया। यदि किसी बच्चे में इंसेफेलाइटिस के लक्षण दिखे तो उस दरम्यान कौन से उपाय करें, इस बारे में भी बताया गया। इस दौरान शिक्षक मेहरुद्दीन, राजू ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालती देवी सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और अन्य लोग मौजूद थे।      
विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में बुधवार को इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और शिक्षकों की एकदिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें इंसेफेलाइटिस को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बीडीओ रघुनाथ सिंह ने कहा कि इंसेफेलाइटिस से बचने के लिए आस पास सफाई  की जरुरत है। सीएचसी प्रभारी एएन ठाकुर ने कहा कि किसी भी  आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अगर बुखार से पीड़ित मरीज मिले तो उसे तुरंत 102 या 108 नंबर के एंबुलेंस से भेजकर सीएचसी पर बने इंसेफेलाइटिस ट्रिटमेंट सेंटर में भर्ती करावें। उन्होंने प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज न कराने की सलाह दी। इसमें 15 से 20 मई तक चलाए जाने वाले इंसेफेलाइटिस जागरुकता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सीडीपीओ पूजा रानी, एडीओ पंचायत देवेंद्र मिश्र, ध्रुव शर्मा, मृत्युंजय पटेल, ग्राम विकास अधिकारी धनंजय तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed