फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   clash in bagaha in 2 groups normal

Kushinagar News: सामान्य हो रहे हालात, घटनास्थल पर पुलिसफोर्स तैनात

Thu, 24 Aug 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
clash in bagaha in 2 groups normal
फोटो है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के बगहां में सोमवार को धार्मिक यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुआ था बवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। जनपद की सीमा से सटे बिहार प्रांत के बगहा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक धार्मिक स्थल के पास से गुजर रही धार्मिक यात्रा के विरोध के बाद शुरू हुए दो पक्षों में बवाल के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात होने के कारण हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। पुलिस फोर्स अभी तैनात है। इंटरनेट बंद होने के कारण लोग परेशान रहे। बवाल में पुलिस, पत्रकार सहित 12 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
इसके चलते कुशीनगर के रास्ते यूपी-बिहार को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर आवागमन ठप रहा। इस मामले में दोनों पक्षों से लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अब तक कोई केस दर्ज होने की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को धार्मिक यात्रा के दौरान एक दूसरे धार्मिक स्थल के पास हुए दो पक्षों में विवाद के बाद पूरा क्षेत्र अराजकता की चपेट में आ गया था। 12 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी के साथ सड़क जाम कर दी गई थी। सड़कें लड़ाई के मैदान में तब्दील हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों तक चले इस बवाल में सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर भी चला था। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए 22 अगस्त से 24 अगस्त को दोपहर तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। पुलिस प्रशासन के प्रयास व मार्च के बाद बुधवार को क्षेत्र में शांति बनी रही। हालांकि, लोग घरों से बहुत कम बाहर निकले। पुलिस की मदद के लिए एसएसबी को बुलाया गया है। मार्च किया जा रहा है। हर चौराहे पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है।


अधिकारी बोले-
बुधवार को डीआइजी जयकांत और डीएम दिनेश कुमार राय ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान लोगों से शांति की अपील की। अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसमें शामिल रहे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed