फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   city roads will shine from one billion

एक अरब से चमकेंगी शहर की सड़कें

Mon, 19 Mar 2018 11:43 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 19 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
city roads will shine from one billion
खराब सड़क। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। शहर की 100 से अधिक क्षतिग्रस्त सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। नगर पालिका प्रशासन ने सभी 25 वार्डों में छोटी-बड़ी सड़कों की जरूरत के अनुसार मरम्मत या निर्माण कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। करीब एक अरब रुपये के इस प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में पास भी करा दिया गया है। नए वित्तीय वर्ष का बजट मिलते ही इन सड़कों पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर के कई मुहल्ले की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बरसात के समय प्रमुख सड़कों से गुजरना कठिन हो जाता है। शहर में नई सरकार के गठन के बाद ही नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रयास शुरू किया था। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने सदस्यों से अपने वार्ड की प्रमुख सड़कों से संबंधित प्रस्ताव मांगा था। सदस्यों की ओर से दिए गए पत्र के बाद 100 से अधिक सड़कों के लिए आगणन तैयार कराया गया। इसके बाद बोर्ड की बैठक में सदस्यों की मांग और आगणन पर चर्चा के बाद सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई थी। 
विज्ञापन


साहबगंज विवाह भवन से डॉक्टर सुरेशचंद पांडेय के घर तक सड़क का निर्माण होना है। सुभाष चौक के ब्रह्मस्थान से डॉक्टर टीबी सिंह के घर तक, सुभाष चौक पानी टंकी के सामने से एलआईयू ऑफिस तक निर्माण कार्य कराने की योजना है। इसी तरह ओंकार वाटिका मुहल्ले की गलियों में टूटी सड़कों का निर्माण अथवा मरम्मत कार्य, जयप्रकाश नगर की पांच गलियों में सड़क का निर्माण, गरुण नगर मुहल्ले में रामलीला मैदान के आगे 1150 मीटर सड़क निर्माण और सत्तन वर्मा के घर से आशीर्वाद हास्पिटल तक मुख्य सड़क का निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा लाजपत नगर में दीपू के दुकान से लोहिया हाता तक कार्य कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि सदस्यों की ओर से प्रस्ताव मिलने के बाद वे खुद कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किए थे। शहर की इन 100 से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य लगभग एक अरब रुपये से कराने की योजना है। अप्रैल माह के दूसरे पखवारे में इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है। शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आदर्श नगरपालिका बनाने का सपना साकार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed