{"_id":"5a414c124f1c1b96698bb203","slug":"christmas-day-solidarity-is-necessary-to-realize-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस डे पर बोले फादर, शक्ति का एहसास कराने को एकजुटता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस डे पर बोले फादर, शक्ति का एहसास कराने को एकजुटता जरूरी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बच्चियां।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। क्रिसमस डे के अवसर पर सोमवार को परसौनी कला स्थित चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रभु ईसा मसीह के अनुयायी एकत्र हुए और बाइबिल में वर्णित संदेश को सुना। उसके बाद सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस डे की मुबारकबाद दी।
रात में प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन मनाने के बाद लोगों ने स्तुति की। उसके बाद प्रभु ईशू के अनुयायियों ने केक काटा तथा एक-दूसरे को खिलाया। बच्चों ने गुब्बारे फोड़े। चर्च से लेकर सभी ईसाई विद्यालयों में प्रभु ईसा मसीह और उनकी माता मरियम की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं।
सुबह परसौनी कला स्थित जनपद के सबसे पुराने चर्च में ईसाई और प्रभु ईसा मसीह के अनुयायी पहुंचे। वहां सभागार में सभी लोगों ने चर्च के पादरी फादर सुरेंद्र पौल से बाइबिल में वर्णित प्रभु ईसा मसीह का संदेश सुना। चर्च के पादरी ने प्रभु ईसा मसीह का संदेश विस्तार से सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रभु ईशू ने प्रेम का संदेश दिया। उनका मानना था कि प्रेम से ही दुनिया में खुशी कायम की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रार्थना सभा संपन्न होने के बाद सभी लोग परिसर में एकत्र हुए तथा एक-दूसरे से मिलकर क्रिसमस डे की मुबारकबाद दी। सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया।
चर्च में पहुंचे व्यापारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने दुनिया को प्रेम का संदेश दिया। किसान शिव कुमार सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलकर लोग सुखद अनुभूति करते हैं। व्यापारी मनोज मद्घेशिया ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह की जीवनी हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। युवा श्रवण गुप्ता का कहना था कि प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलकर ही दुनिया में अमन स्थापित किया जा सकता है। इस मौके पर सुभान अली, नैरीन, नितिन, चेतना सहित अन्य लोग मौजूद थे।