फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chori of three lakh in kasia

Kushinagar News: बाइक की डिकी से तीन लाख रुपये चोरी

Thu, 13 Apr 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
chori of three lakh in kasia
- बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालकर जा रहे थे घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर सेंट्रल बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिकी से तीन लाख रुपये चोरी हो गए। बाइक की डिकी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।
कसया थाना क्षेत्र के महुआडीह निवासी सुभाष सिंह ने कसया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से तीन लाख रुपये निकालेे। उसे बाइक की डिक्की में रखकर मोटरसाइकिल बैंक के सामने खड़ी कर दी। इसके बाद वह बगल में कुछ काम से चले गए। कुछ देर बाद लौटकर आए तो देखा बाइक की डिकी टूटी हुई हैं, जिसमें रखे रुपये गायब थे। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा अवनीश कुमार सिंह ने आसपास के सीसीटीवी की जांच की।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ कसया डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की मुकदमा पंजीकृत हो गया है। सीसीटीवी में संदिग्धों के चेहरे नहीं दिख रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed