फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chori in central bank

सेंट्रल बैंक पड़री पिपरपाती में सेंध काटकर चोरी

Tue, 07 Dec 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
chori in central bank
सेंट्रल बैंक पड़री पिपरपाती में चोरी की सूचना पर जानकारी लेते एसपी सचिंद्र पटेल।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
सेंट्रल बैंक पड़री पिपरपाती में सेंध काटकर चोरी
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एक मॉनिटर और नेट का राउटर उठा ले गए
- घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड और एसओजी टीम पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार (कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में सोमवार की देर रात बैंक के पीछे सेंध काटकर चोरी हुई। चोर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एक मॉनिटर और नेट का राउटर उठा ले गए। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक की टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची थी।

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती बाजार में सेंट्रल बैंक की शाखा संचालित होता है। सोमवार की देर रात चोर बैंक के पीछे खेत में बैठकर दीवाल में सेंध काटकर बैंक के भीतर प्रवेश किए और वहां से सीसीटीवी का डीवीआर, एक मॉनिटर और नेट का राउटर उठा ले गए। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे शाखा प्रबंधक गुरु प्रसाद मौर्य को बैंक में चोरी होने की जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक की सूचना पर पहुंचे एसओ नंदा प्रसाद ने घटना की जानकारी सीओ संदीप वर्मा ओर एसपी सचिंद्र पटेल को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस उच्चाधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। इस संबंध में एसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि चोरी के खुलासा के लिए टीमें लगा दी गई हैं। शीघ्र ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed