फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chitraansh Kalyan Samiti celebrated its foundation day

Kushinagar News: चित्रांश कल्याण समिति ने मनाया स्थापना दिवस

Sun, 04 Oct 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chitraansh Kalyan Samiti celebrated its foundation day
कसया। चित्रांश कल्याण समिति कसया-कुशीनगर का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों और प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया। समापन पर सहभोज हुआ। समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन श्रीवास्तव, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ओमकारनाथ पांडेय, महामंत्री अमरीश चौबे, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और नगर पालिका कसया के प्रतिनिधि राकेश जायसवाल को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले नविका श्रीवास्तव, अनविका श्रीवास्तव, आराधना श्रीवास्तव और यथार्थ श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता तथा शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। समिति के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान डॉ. आशीष श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश जायसवाल, रत्नेश श्रीवास्तव, कान्हा श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, रवींद्र श्रीवास्तव, नीना अस्थाना, शांति श्रीवास्तव, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, राधे विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed