फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Child found with two women after 16 hours

16 घंटे बाद दो महिलाओं के पास मिला बच्चा

Wed, 27 Apr 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Child found with two women after 16 hours
16 घंटे बाद दो महिलाओं के पास मिला बच्चा
विज्ञापन

मंगलवार देर रात हुआ था चोरी, पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पटहेरवा थाना क्षेत्र के मीर बिहार गांव के खुद्दी टोला की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा/समउर बाजार(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के मीर बिहार ग्रामसभा के खुद्दी टोला में मंगलवार देर रात चोरी हुआ तीन दिन का बच्चा बुधवार को 16 घंटे बाद मिल गया। उसे पुलिस ने फाजिलनगर के बघौच मोड़ पर दो महिलाओं के पास से बरामद किया। दोनों महिलाएं रिश्ते में नवजात की मौसी लगती हैं। इनमें एक के पास औलाद नहीं है। पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल मास्टरमाइंड फरार है।
पुलिस ने बच्चे को माता-पिता को सौंप दिया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। मीर बिहार ग्रामसभा के खुदी टोला निवासी सलाउद्दीन के यहां 24 अप्रैल को बच्चे ने जन्म लिया। मंगलवार देर रात करीब एक बजे घर में नवजात के साथ उसकी मां सो रही थीं, तभी किसी ने बच्चे की चोरी कर ली। मां शोर मचाते हुए चोरों के पीछे दौड़ने लगी। महिला का शोर सुनकर गांव के लोग भी पीछे करने लगे। इसी बीच चंवर में एक महिला का पर्स, चप्पल व मोबाइल फोन गिरा गया। बच्चे के अपहरण की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गांव के लोगों ने लावारिस मिले सामान को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को करीब 16 घंटे के बाद पुलिस ने बघौच मोड़ से दो महिलाओं के पास से बच्चे को ढूंढ निकाला। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि बच्चे को बघौच मोड़ पर रिश्ते में मौसी लगने वाली दो महिलाओं के पास से बरामद किया गया। बच्चे को अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार महिलाओं का नाम नगमा पत्नी मिनहाज निवासी हरिहरपट्टी थाना रामकोला और साहिना पत्नी सलमान निवासी जानकीनगर मछली हट्टा वार्ड 13 थाना कसया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed