{"_id":"682e2803e97c984ed008dbcd","slug":"child-fell-in-toilet-tank-and-died-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137869-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शौचालय की टंकी में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शौचालय की टंकी में गिरा मासूम, मौत
Thu, 22 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के एक गांव में घर में खेल रहे मासूम की बुधवार को शौचालय की टंकी में गिरने से मौत हो गई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। इससे पहले घरवालों को एक घंटे तक जब बच्चा नहीं दिखा तो वह ढूंढने लगे तो शौचालय की टंकी का स्लैब टूटा देखा। इसके अंदर मासूम मिला। घरवाले उसे रामकोला सीएचसी पर ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विश्वास नहीं होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बालक की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर आए और शव को दफना दिया। रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुरमाफी गांव के शोभा छपरा टोला निवासी अमेरिका मौर्य का छह वर्षीय बेटा आर्यन बुधवार को घर में खेल रहा था। इस दौरान परिसर में बने शौचालय की बनी टंकी पर गया तो उपर लगा स्लैब टूट गया और बालक इसमें गिर गया।
करीब एक घंटे बाद परिजनों को बालक नहीं दिखा तो तलाश करने लगे। घर की महिलाओं की शौचालय की टंकी पर नजर पड़ी तो देखा कि स्लैब टूटा है और अंदर देखा तो उसी में आर्यन गिरा था। आनन-फानन में परिजन उसे बाहर निकाले और अस्पताल पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आर्यन की मां सोना देवी ने बताया कि शौचालय काफी पुराना हो गया है। इसलिए उसकी टंकी का स्लैब टूट गया। बालक अक्सर शौचालय के टंकी पर खेलता था। दो भाईयों में आर्यन छोटा था। इसकी मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मच गई।