फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chief Minister may come to the district on 12th, preparations are in full swing

रविवार को आएंगे सीएम

Thu, 09 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister may come to the district on 12th, preparations are in full swing
- डीएम ने अफसरों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित स्थलों का लिया जायजा
विज्ञापन

- कप्तानगंज और सेवरही में सीएम के आने की है संभावना
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जनपद में 12 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना आते ही जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। बृहस्पतिवार को डीएम ने एसपी सहित अन्य अफसरों के साथ प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर तैयारी के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि कप्तानगंज तहसील मुख्यालय के निकट और सेवरही में सीएम का आगमन होना है। इन दोनों स्थानों पर सीएम विकास कार्यों से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।सेवरही के किसान पीजी कॉलेज में 12 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर में एडीएम विंध्यवासिनी राय ने विद्यालय सहित बाबू गेंदा सिंह संस्थान का दौरा कर सीएम की जनसभा और हेलीपैड की जगह को चिह्नित किए जाने को लेकर सभी जरूरी निर्देश दिए। उनके साथ एसडीएम एआर फारुकी, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. पीके राय भी थे। सेवरही के किसान पीजी कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचकर सभास्थल का चयन किया। उसके बाद अधिकारियों ने लोकनिर्माण विभाग और विद्युत निगम के अभियंताओं के साथ बाबू गेंदा सिंह गन्ना शोध संस्थान पहुंचकर हेलीपैड के लिए जगह का चयन किया। एडीएम ने बताया कि सभास्थल से सबसे करीब हेलीपैड का स्थान रिसर्च सेंटर है। क्योंकि अन्य जगहों पर जलभराव की वजह से थोड़ी दिक्कत आ रही है। डॉ. पीके राय के बताया कि मुख्यमंत्री पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। बंधे की सुरक्षा, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर सकते हैं।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीएम के कप्तानगंज के आगमन की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम एस. राजलिंगम एसपी सचिंद्र पटेल, एसडीएम कोमल यादव समेत अन्य अधिकारियों के साथ कस्बे में पहुंचे। कई जगह हेलिकॉप्टर की लैंडिंग समेत कार्यक्रम को सकुशल अंजाम देने के लिए उपयुक्त जगह की तलाश में निरीक्षण किए। अंतत: कप्तानगंज तहसील के पीछे बाईपास रोड से सटे एक बड़े क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन को कार्यक्रम के लिए चुना गया। डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए हमने कई स्थानों का निरीक्षण किया। सभी बिंदुओं पर मंथन करने के बाद तहसील गेट के पीछे वाला भूभाग सबसे उपयुक्त पाया गया। भाजपा के कप्तानगंज मंडल प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ बैठक सहित अन्य कार्यक्रम संभावित हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री कप्तानगंज और सेवरही में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह दोनों स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनका आगमन लगभग तय है। इसलिए तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed