फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhitauni-Shripatnagar embankment breaches; water enters the town.

Kushinagar News: छितौनी-श्रीपतनगर बांध टूटा, कस्बे में घुसा पानी

Tue, 29 Sep 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Chhitauni-Shripatnagar embankment breaches; water enters the town.
छितौनी। नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने से छितौनी-श्रीपत नगर बांध ओवरफ्लो होकर टूट गया। कुशीनगर से सटे बिहार का श्रीपतनगर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। रविवार देर रात छितौनी कस्बे के लोहिया नगर, बुलहवा पूरी नगर कल्याण नगर, गांधी नगर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में घुटने भर पानी भर गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कें डूब गई हैं और विद्यालय में पानी भर गया है। छितौनी इंटर कॉलेज चौराहा के पास दुकानों में भी पानी घुस गया है। कोतरहा पुल के पास मुख्य मार्ग पर पानी पहुंच गया है। यह सड़क बिहार को जोड़ती है। सोमवार को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे और खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सांसद ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed