फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhath festival begins with bathing

नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का आगाज

Mon, 08 Nov 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with bathing
पडरौना नगर में छठ पर्व को लेकर फल व पूजन सामग्री खरीदती महिला। - फोटो : KUSHINAGAR
नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का आगाज
विज्ञापन

बुधवार की शाम डूबते सूर्य और बृहस्पतिवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं
पडरौना। नहाय-खाय के साथ सोमवार से डाला छठ का त्योहार शुरू हो गया। त्योहार को लेकर सोमवार से बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। फुटपाथ पर सजी दुकानों पर पहले दिन से ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी। कपड़े, आभूषण, शृंगार सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार सुबह से देर शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
दीपावली के छठवें दिन पड़ने वाले इस त्योहार में महिलाएं भगवान सूर्य की आराधना करती हैं। मनोकामना पूर्ण होने की मनौती मांगती हैं। सूर्य उपासना के इस महापर्व डाला छठ का शुभारंभ सोमवार को नहाय-खाय से हो गया। मंगलवार को खरना, बुधवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य और बृहस्पतिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाना है।
विज्ञापन

त्योहार पर फलों की अनिवार्यता के चलते लोग उत्साह पूर्वक खरीदारी में लगे रहे। पर्व की महत्ता को देखते हुए रोजमर्रा के फल के दाम में आंशिक वृद्धि हुई। किलोग्राम में बिकने वाली वस्तुएं प्रति अदद की दर से बिक रही हैं। डलिया, चंगेली, कोशी, कपड़े तथा छठ पूजा के सामान लेने के लिए सुबह से बाजार में उमड़ी भीड़ देर शाम तक बनी रही। छठ के फलों में सेव, केला, संतरा, अनार, सुथनी, आंवला, खड़ी हल्दी व अदरक, नीबू, नारियल, गंजी, लाल स्टोन पत्र, बाजार में बांस की बनी डलिया, बांस की सुपली की खरीदारी दिनभर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कपड़ों की बिक्री में आई तेजी
कपड़ा व्यवसायी राजेश अग्रवाल कहते हैं कि छठ के कारण कपड़ों की बिक्री बढ़ी है। कपड़ा व्यापारी संजय टिबड़ेवाल व विष्णु उर्फ डब्बू टिबड़ेवाल ने बताया कि छठ पूजन के अवसर पर महिलाएं व बच्चों के मनपंसद नए कपड़ों की खरीदारी में तेजी आई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बिक्री अधिक है। प्रदीप चहाड़िया, प्रभात अग्रवाल, अंजनी सराफ, कृष्ण मुरारी जायसवाल, आकाश जायसवाल, सज्जन चिरानिया, मनीष चिरानियां आदि ने छठ में महंगाई का असर तो दिख रहा है, लेकिन लोगों में उत्साह की कमी नहीं है।
छठ बेदी व पोखरे की होने लगी सफाई
पोखरे व अन्य घाटों पर बनी छठ बेदी की रंगाई-पुताई के साथ साफ-सफाई युद्ध स्तर पर होने लगी है। पोखरे पर बने चबूतरे की ग्राम पंचायत की ओर से साफ-सफाई अंतिम दौर में हैं।
छठ घाटों की सफाई तेज
तमकुहीरोड। छठ पर्व के अवसर पर दस नवंबर को डूबते सूर्य व 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सेवरही क्षेत्र के छठ उपासना स्थलों की रंगाई-पुताई का कार्य तेज हो गया है। लोग छठ घाटों की साफ-सफाई में जुट गए हैं।

सेवरही के शिवाघाट, बाबा विंदेश्वरीदास शिव मंदिर, सुमही संतपट्टी, गोलाघाट, दमकल घाट, दाहूगंज, पिपराघाट, बभनौली, गौरीनगर, कत्तौरा, जंगलीपट्टी आदि गांवों के छठ घाटों की सफाई के साथ छठ उपासना स्थलों की रंगाई-पुताई का कार्य तेज हो गया है। छठ पूजा के लिए छठ घाटों व उपासना स्थलों की साफ-सफाई, रंगाई पुताई, पथ प्रकाश व सजावट के कार्य में जुटे सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, आनंद सिंह, गोपाल शुक्ल, डॉ. आरएन यादव, केदार व्यास, राजेश्वर गुप्ता, ध्रुव निषाद, व्यास कुशवाहा, संजय सिंह, राहुल सोनी आदि ने बताया कि क्षेत्र में बड़े आस्था के साथ छठ पर्व को मनाने की परंपरा रही है। इसलिए सभी पूजा स्थलों पर छठ व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed