{"_id":"671d30551c305aae4c071be5","slug":"chhapra-new-delhi-special-train-will-run-three-times-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125442-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन फेरा चलेगी छपरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन फेरा चलेगी छपरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
- छपरा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सोमवार को छपरा और मंगलवार को नई दिल्ली से होगी संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज- थावे रेलमार्ग पर छपरा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन 28 अक्तूबर से 12 नवंबर के बीच तीन फेरे के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन का संचालन प्रत्येक सोमवार को छपरा से नई दिल्ली तक और मंगलवार को नई दिल्ली से छपरा तक के लिए होगा। ट्रेन का संचालन शुरू होने से त्योहारों पर दिल्ली से छपरा मार्ग के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
दीपावली व छठ पूजा के मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 05111/ 05112 छपरा-नई दिल्ली साप्ताहिक फेस्टिवल ट्रेन को कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर तीन फेरा संचालित करने के लिए मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन 28 अक्तूबर, चार व 11 नवंबर को दोपहर 14 बजे छपरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसी तरह 29 अक्तूबर, पांच नवंबर व 12 नवंबर को दोपहर 12:50 बजे से नई दिल्ली से छपरा के लिए रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से जारी हुई समय सारिणी के अनुसार 05111 छपरा से 14 बजे चल कर मशरख, दिघवा दिगौली होते हुए 16:33 बजे थावे, 17:33 बजे तमकुहीरोड, 18:06 बजे पडरौना, 19:28 बजे कप्तानगंज, 20:10 बजे पिपराइच और 20:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन मंगलवार को 11:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहां से उसी दिन मंगलवार को 05112 नई दिल्ली से दोपहर 12:50 बजे चलकर मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अगले दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर, 05:43 बजे पिपराइच, 06:08 बजे कप्तानगंज, 06:48 बजे पडरौना, 07:23 बजे तमकुहीरोड पहुंचेगी। इसके बाद थावे, दिघवा दिगौली, मशरख होते हुए बुधवार की सुबह 11:30 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर पहले ही छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 29 नवंबर तक, लालकुआं- हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन और छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) एक्सप्रेस ट्रेन 25 नवंबर तक संचालित की जा रही है। अब रेलवे की तरफ से छपरा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करने की मंजूरी दी गई। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से त्योहार पर यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत होगी।