{"_id":"5fbe5e688ebc3e9baf5cf585","slug":"checked-seed-sale-centres-took-samples-kushinagar-news-gkp3744552115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज बिक्री केंद्रों की हुई जांच, 48 नमूने लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज बिक्री केंद्रों की हुई जांच, 48 नमूने लिए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज बिक्री केंद्रों की हुई जांच, 48 नमूने लिए गए
पडरौना। डीएम के निर्देश पर बुधवार को कृषि विभाग ने अभियान चलाकर 68 बीज बिक्री केंद्रों की जांच की गई। इस दौरान 48 नमूने एकत्रित किए गए। इस कार्रवाई से बीज बिक्री केंद्र संचालकों में हड़कंप मचा हुुआ है।
जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले के बीज बिक्री केंद्रों की जांच की। जिला कृषि अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी ने पडरौना व खड्डा तहसील की 25 दुकानों की जांच कर 21 नमूने लिए। उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार व जिला उद्यान अधिकारी श्रीराम ने कसया और तमकुही तहसील में 18 दुकानों की जांचकर 12 नमूने लिए। इसी तरह भूमि संरक्षण अधिकारी डा. बीआर मौर्या व जिला गन्ना अधिकारी ने कप्तानगंज और हाटा तहसील में 25 दुकानों की जांचकर 15 नमूने एकत्र किए। इन 48 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।