{"_id":"654e8ea41cff5fadba0fbb7e","slug":"check-given-to-ten-beneficiaries-of-ujjwala-scheme-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7527-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उज्जवला योजना के दस लाभार्थियों को दिया चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उज्जवला योजना के दस लाभार्थियों को दिया चेक
Sat, 11 Nov 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में निशुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान शुरू हुआ। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद डीएम ने जिले के दस उज्जवला योजना के लाभार्थियों को महिलाओं को प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार दीपावली के पहले राज्य सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो निशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल दिया जाएगा। प्रथम चरण में माह नवंबर से दिसंबर और द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च तक रिफिल सिलेंडर दिए जाने हैं।
लाभार्थी उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर रिफिल लेंगे। इसके तीन-चार दिन के बाद उन्हें दो किस्त में अनुमन्य धनराशि लाभार्थी के आधार प्रमाणित खाते में भेज दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी चांदनी देवी, पूनम देवी, गुंजा देवी, अमीना निशा, राब्या खातून, सुमित्रा देवी समेत 10 महिलाओं को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।