{"_id":"6116ac1f8ebc3edfc40d4256","slug":"cheating-case-on-nine-including-chief-kushinagar-news-gkp405498730","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ ने भितहां थाने में दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ ने भितहां थाने में दर्ज कराया केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखिया समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस
विकास योजनाओं की धनराशि निकासी का लगा है आरोप
भितहां थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। जिले के बरवापट्टी थानाक्षेत्र से सटे बिहार प्रांत के भितहां प्रखंड की भुईधरवा पंचायत की मुखिया, वार्ड सदस्यों, जेई और पंचायत सचिव समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज हुआ है। पश्चिमी चंपारण के जिला पंचायत पदाधिकारी ने सरकारी राशि के गबन के मामले में थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। उन्होंने सात निश्चय योजना, नलजल व अन्य विकास योजनाओं के मद की धनराशि बिना कार्य कराए ही निकालकर धोखाधड़ी करने और सरकारी धन हड़पने का आरोप लगाया है।
जिला पंचायत पदाधिकारी उमाकांत प्रसाद की तरफ से भितहां थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि वार्ड नंबर तीन, छह और आठ में अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद डीएम के आदेश से जांच की गई थी। जांच के दौरान आरोपियों की तरफ से बगैर कार्य कराए ही सरकारी राशि का गबन कर लेने की बात सामने आई है। इसके अलावा सरकार की तरफ से निर्धारित मानक के अनुरूप योजनाओं को पूरा नहीं कराया गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए मुखिया फूलबदन देवी, वार्ड सदस्य असगर अली, रूखसाना खातून व इंदू देवी, वार्ड सचिव मनोज साह, प्रमोद खरवार व शैलेंद्र खरवार, तत्कालीन पंचायत सचिव रामप्रवेश पांडेय और मनरेगा जेई विजय कुमार के खिलाफ नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। इनमें पंचायत सचिव रामप्रवेश पांडेय चिउटाहा थानाक्षेत्र में बरियरवा गांव के तथा जेई विजय बेतिया के ताराबाग, बानूछापर मोहल्ला निवासी हैं। भितहां थाने के एसओ मनोरंजन चौधरी ने बताया कि जिला पंचायत पदाधिकारी की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कर लिया गया है।