फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cheated Principal of Rs 50,000 on the pretext of taking his son hostage

Kushinagar News: बेटे को बंधक बनाने का झांसा देकर प्रधानाचार्य से 50 हजार ठगे

Sun, 01 Sep 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Cheated Principal of Rs 50,000 on the pretext of taking his son hostage
उजारनाथ। क्षेत्र के पटहेरवा निवासी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य को साइबर ठगों ने निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपये की ठगी की है। उनके लड़के को बंधक बनाने की बात कहकर उनसे तीन लाख की मांग की और बाद में 50 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में मंगा लिया। जब प्रधानाचार्य ने लड़के से मोबाइल पर बात की तो पता चला कि वह अपने कमरे में है। मामला शुक्रवार का है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पटहेरवा राजेश कुमार श्रीवास्तव तरयासुजान के बेंदुपार में एक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। उनका लड़का लखनऊ में पढ़ता है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे फोन आया कि आप राजेश श्रीवास्तव बोल रहे हैं। उन्होंने हो कहा तो उस व्यक्ति ने बताया है कि उनके लड़के को वे लोग बंधक बनाए हैं। वह गलत काम किया है। जब राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि लड़के से बात कराइए तो उस व्यक्ति ने एक लड़के की जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाने लगा। फिर कहा कि उससे पूछताछ हो रही रही है। बाद में बात कीजिएगा। अगर तत्काल छुड़ाना चाहते हैं तो तीन लाख रुपये भेजिए। भयभीत व घबराहट में राजेश श्रीवास्तव ने बताए नंबर पर 50 हजार रुपये भेज दिया। कहा कि अब बैंक जाना पड़ेगा। क्योंकि इस खाते में रुपये नहीं हैं। दूसरे खाते से भेजना है। साइबर ठग ने आधे घंटे में धन भेजने बात कही। इसके बाद वह बैंक जाने लगे। इसी बीच प्रधानाचार्य ने अपने लड़के के नंबर पर फोन किया तो उनके लड़के ने बताया कि वह कमरे में है। जब उन्होंने घटना का जिक्र किया तो उनका बेटा भी सन्न रहा गया। उसने कहा कि यह सब ठग हैं। एक भी रुपया मत भेजिएगा। वह बिल्कुल सुरक्षित व कमरे पर है। ठगी के अहसास के बाद उन्होंने पटहेरवा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहां से उन्हें साइबर थाना रविंद्रनगर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed