फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cheated one and a half lakh youth by pretending to be DSP

Kushinagar News: खुद को डीएसपी बता कर युवक से डेढ़ लाख ठगे

Mon, 20 May 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cheated one and a half lakh youth by pretending to be DSP
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के पगरा वावन गांव के एक युवक को फोन कर खुद को क्राइम ब्रांच का डीएसपी बताते हुए कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये कई खातों में मंगा लिया। पुलिस का खौफ दिखा कर आरोपी को पहले प्रभाव में लिया। ठगी होने की जानकारी होने पर पीडि़त ने हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पगरा वावन गांव के बृजेश कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 मई को मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह क्राइम ब्रांच लखनऊ से डीएसपी बोल रहे हैं। फोन करने वाले ने परिवार के कई सदस्यों का नाम और बैंक के खातों के बारे में भी बताया। इस पर उनको फोन करने वाले के पुलिस वाला होने का यकीन हो गया। पूरा विवरण बताने वाले ने कहा कि तुम अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हो, जो कानूनी रूप से गलत है। तुम्हारे नाम से कानूनी कार्रवाई कर तुम्हें जेल भेजने का निर्देश मिला है। तुम अगर जेल जाने से बचना चाहते हो तो हम जो मोबाइल नंबर बता रहे हैं, उसमें रुपये भेज दो। हम तुम्हें बचा लेंगे। लोक लाज के डर से डेढ़ लाख रुपये भेज दिया। उसके बाद भी वह और रुपये मांगता रहा। कुछ देर बाद यह बात हमने कुछ अपने जानने वालों को बताया तो उन लोगों ने हमें साइबर ठगी का शिकार होने की बात बताई। इस पर हम दंग रह गए। बाद में फोन करने वाले ने हमें काफी गाली भी दिया बृजेश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। साइबर सेल को भेज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed