फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cheated by two in the name of sending abroad

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर दो से ठगी

Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cheated by two in the name of sending abroad
पडरौना। चौराखास थाना क्षेत्र के मुंडेरा मुगलही निवासी महिला ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में वाद दाखिल कर थाना क्षेत्र के ही नदवा विशुनपुर निवासी दो लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया है कि दोनों आरोपियों ने विदेश में नौकरी के लिए वीजा दिलाने और मोटी कमाई का लालच देकर उसके पति समेत दो लोगों से छह लाख दो हजार रुपये की ठगी की है। दबाव बनाए जाने पर आरोपियों ने कुछ रुपये वापस भी किए हैं। लेकिन, शेष रुपये की मांग करने पर अब वे किनारा करने लगे हैं। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय की ओर से आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने का आदेश पारित किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। मुंडेरा मुगलही निवासी भागमनी देवी पत्नी अवधेश प्रसाद ने वाद दाखिल कर बताया है कि थाना क्षेत्र के ही नदवा विशुनपुर निवासी सैयद हैदर अली दिल्ली के मेहरौली साउथ में रहता है। जबकि, फरहद अली निवासी नदवा विशुनपुर थाना चौराखास का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed