{"_id":"6446cda1248d00688e068184","slug":"changes-on-jonal-and-sector-megistrate-kushinagar-news-c-7-1-138460-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती में हुआ संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती में हुआ संशोधन
Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रमेश रंजन ने आरक्षित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती में आंशिक संशोधन किया है। उन्हें निर्देशित किया है कि अपने सहायक जोनल मजिस्ट्रेट के समस्त कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्वाचन कार्य को स्वतंत्र और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पूरी तरह उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने बताया कि सहायक जोनल मजिस्ट्रेट निर्वाचन के दौरान अपने जोनल मजिस्ट्रेट से निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे। उन्होंने निर्वाचन के लिए पडरौना नगर पालिका परिषद को तीन जोन में बांटा है।
नगरपालिका परिषद कुशीनगर को भी तीन जोन में विभक्त किया गया है। नगरपालिका परिषद हाटा को दो जोन में बांटा गया है। इसी तरह नगर पंचायत रामकोला व कप्तानगंज को दो-दो जोन, खड्डा व छितौनी एक-एक जोन, नगर पंचायत सेवरही दो जोन, तमकुहीराज एक, दुदही एक, सुकरौली एक, मथौली एक और फाजिलनगर को एक जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी 21 जोन के लिए सहायक जोनल मजिस्ट्रेट सहित 13 रिजर्व सहायक जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं, जिन्हें वार्डवार एवं बूथवार कार्यक्षेत्र आवंटित किए गए हैं।