फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Changed name and date of birth, studied... became a soldier

Kushinagar News: नाम और जन्मतिथि बदलकर की पढ़ाई...बन गया सिपाही

Sun, 28 Jan 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Jan 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Changed name and date of birth, studied... became a soldier
फाजिलनगर। सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही पर चौराखास पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर नाम और जन्मतिथि बदलकर पढ़ाई कर सिपाही की नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई हुई है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सिपाही पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

चौराखास थाना क्षेत्र के अरुसवा गांव निवासी महातम सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि गांव का रहने वाला विजय प्रताप सिंह यूपीपी में सिपाही है। नाम और जन्म तिथि बदलकर फर्जी दस्तावेज पर नौकरी हासिल की है। वर्ष 2007 में माध्यमिक शिक्षा परिषद से पूर्वांचल किसान इंटर कालेज,लक्ष्मी विशुनपुर से उत्तीर्ण की। विजय प्रताप सिंह के खिलाफ कई थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन

आपराधिक इतिहास को छिपाने के लिए आरोपी ने बलिया जनपद के अवरई कला बाजार के अवरई खुर्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपना नाम विजय प्रताप सिंह की जगह राहुल कुमार लिखवा दिया और अपनी वास्तविक जन्मतिथि भी बदल दी। आरोपी ने इसी विद्यालय से दसवीं व इंटर की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वर्ष 2018 में राहुल कुमार के नाम के प्रमाणपत्र पर सिपाही की नौकरी कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो महातम सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सिपाही राहुल पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचक एसआई सुशील चौरसिया ने बताया है कि केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सिपाही की सिद्धार्थ नगर में तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed