फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   change of thought will give progress

सामाजिक सोच में बदलाव से होगी महिलाओं की तरक्की

Mon, 29 Jul 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
change of thought will give progress
फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज में नारी सशक्तीकरण पर कार्यक्रम हुआ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज/कुशीनगर। फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज के परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रही अपराजिता मुहिम के तहत सोमवार को नारी सशक्तीकरण पर कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि पुरुष एवं स्त्री समाज रूपी गाड़ी के दो पहिये हैं। गाड़ी को सकुशल चलाने के लिए दोनों पहियों में समानता होनी चाहिए। वेदों में भी स्त्री और पुरुष को समानता का अधिकार दिया गया है। शासन की ओर से भी बालिका शिक्षा एवं सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। देश में आधी आबादी की तरक्की के लिए अनेकों योजनाएं संचालित हैं। जरूरत है इन योजनाओं का लाभ लेने की। उन्होंने कहा कि कई देशों में महिलाएं शासन व्यवस्था में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। आज पिता अपनी बेटी की उपलब्धियों पर गौरवान्वित हो रहा है। बालिकाओं की पढ़ाई एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन जब तक बेटियां पढ़-लिखकर अपने अधिकारों के प्रति सचेत नहीं होंगी, तब तक सरकारी योजनाओं का उन्हें कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने महिलाओं की बेहतरी एवं तरक्की के लिए सामाजिक सोच बदलने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी एसआई दीपक सिंह ने कहा कि पुलिस बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। किसी भी विषम परिस्थिति में 100, 1090, 1098, 101 आदि टोल फ्री नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत करने वाली बालिकाओं की पहचान छुपाते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुशासित ढंग से लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से मेहनत करने वाले को सफलता अवश्य मिलती है। एसडीएम ने छात्र-छात्राओं को नारी गरिमा अक्षुण्ण रखने की शपथ दिर्लाई। अंत में प्रधानाचार्य विश्वामित्र दूबे ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान राजेंद्र पांडेय, सुदामा चौरसिया, प्रेमप्रकाश यति, हरीलाल प्रसाद, संजय मिश्र, डॉक्टर रमेश सिंह, रामलाल गोसाई, महेश कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बोलीं छात्राएं, धन्यवाद अमर उजाला
छात्रा दीपांशु कुमारी ने कहा कि इस तरह की मुहिम वाकई में बालिकाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम से उन्हें बहुत कुछ जानकारी हासिल हुई। मन की नकारात्मक भावनाएं मिट गईं।
छात्रा गुंजन सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में बालिकाओं के उत्थान के लिए जो जानकारी दी गई, वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहद लाभकारी होगी। हमें अपने दायित्वों एवं अधिकारों का बोध हुआ है। इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं का आत्मबल बढे़गा।
छात्रा सविता कुमारी ने कहा कि हमारा सामाजिक ढांचा ऐसा है कि बेटियों का हौसला टूट जाता है। ऐसे में अपराजिता मुहिम बेटियों के मन में नए जोश का संचार करेगा। कार्यक्रम में मिली जानकारी गांव की अन्य छात्राओं से सांझा करूंगी।

छात्रा ज्योति ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम काफी रोचक एवं ज्ञानवर्द्धक लगा। ऐसे कार्यक्रमों होते रहने चाहिए। इससे निश्चय ही महिलाओं को फायदो होगा। इसमें अधिक से अधिक महिलाओं और छात्राओं को भी भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed