{"_id":"68c9ba16b8bf8c12cf027509","slug":"change-in-gst-rates-stopped-traders-from-stocking-up-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145422-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जीएसटी दरों में बदलाव ने रोका व्यापारियों का स्टाॅक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जीएसटी दरों में बदलाव ने रोका व्यापारियों का स्टाॅक
Wed, 17 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जीएसटी की दरों में बदलाव से शहर के व्यापारी ऊहापोह में हैं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से लागू होने वाली नई दरों पर सामान की बिक्री होगी। व्यापारियों का कहना है कि नई दरें लागू होने के बाद सामान सस्ते हो जाएंगे। पहले से खरीदे गए सामान के दाम अधिक होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए वे पुराने स्टाक को खाली करने में जुटे हैं। अभी नया स्टॉक नहीं मंगाया जा रहा है। हाल में मंगाए गए कुछ कंपनी के माल वापस भी कर चुके हैं।
कारोबारियों का कहना है कि ज्यादा हिसाब किताब बैठाने से अच्छा है कि पुराने स्टाक को खाली कर नया सामान का आर्डर दिया जाएगा। हालांकि कई कंपनी ने नई जीएसटी दरों के हिसाब से आर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। शारदीय नवरात्र से त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाती है। जिले के कारोबारी काफी पहले से ही त्योहारी सीजन को लेकर तैयारी जुटे हैं, लेकिन इसमें बेहद सावधानी बरत रहे हैं।
गोदाम में रखे सामान का मिलान कराया जा रहा है। स्टाॅक को देखते हुए आर्डर दिए जा रहे हैं। वहीं कारोबारियों से कंपनी के एजेंट भी संपर्क साधे हुए हैं। उनको नए रेट पर सामान देने के लिए आर्डर बुक कर रहे हैं। कारोबारियों का सबसे अधिक फोकस बचे हुए सामान को खपत करने में हैं। व्यापारियों को जीएसटी दरों में बदलाव की वजह से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) समायोजन की चिंता अभी से सताने लगी है।
विज्ञापन
28 प्रतिशत जीएसटी वाले कई सामान 18 प्रतिशत के दायरे में लाए गए हैं तो कई वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी 12 से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। कुछ वस्तुओं पर जीएसटी 18 से घटाकर पांच प्रतिशत भी कर दिया गया है। किराना व्यापारी सुरेश शर्मा, संजय मद्धेशिया ने बताया कि इस समय जो माल खरीदा जाएगा, उस पर ज्यादा जीएसटी देना होगा। एक सप्ताह बाद वही सामान पर कम टैक्स पर बिकेगा। इसलिए बहुत सोच समझ कर सामान मंगाया जा रहा है। अब 22 सितंबर के बाद जीएसटी के नए स्लैब के लागू होने पर घरेलू सामान सस्ते हो जाएंगे।