फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chandauli defeated Kushinagar by 30 runs

Kushinagar News: चंदौली ने कुशीनगर को 30 रनों से हराया

Sat, 26 Oct 2024 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chandauli defeated Kushinagar by 30 runs
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्वांचल चैंपियन लीग में ग्रुप-डी का खेला गया अंतिम मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पूर्वांचल चैंपियन लीग के ग्रुप-डी का तीसरा मैच शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन कुशीनगर और चंदौली के बीच खेला गया। इसमें चंदौली की टीम ने कुशीनगर को 30 रन से हराकर दो अंक बना लिए। आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्वांचल चैंपियन लीग का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप-डी का तीसरा मुकाबला जिला क्रिकेट एसोसिएशन कुशीनगर और क्रिकेट एसोसिएशन चंदौली के बीच हुआ। टॉस जीतकर चंदौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में पूरी टीम 130 रन पर अंतिम ओवर में ऑलआउट हो गई। इसमें सत्यम सिंह ने 65 गेंद में पांच चौके की मदद से 47, ध्रुव सिंह ने 25 गेंद में एक छक्के से 16, अजीत सिंह ने 15 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

कुशीनगर की तरफ से अभिषेक ने तीन, मनीष और आशीष को दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी कुशीनगर की टीम 24.5 ओवर में 100 रन पर ही सिमट गई। टीम से आयुष्मान ने 49 गेंद में 35, अभिषेक यादव ने 32 गेंद में 25 रन बनाए। चंदौली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य सिंह ने छह ओवर में चार विकेट लिए, वहीं शिवम व अनुज ने दो-दो विकेट लिए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का आरंभ कराया। जिला खेल कार्यालय के सहायक अशोक सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार गेंदबाजी कर जीत में अहम योगदान देने वाले आदित्य सिंह को प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर आशिक अली, संजू सिंह, विनय गुप्ता, राहुल तिवारी, करण पाल, सद्दाम हुसैन, धीरज पटेल आदि ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
-------
सेमीफाइनल में पहुंची देवरिया, गोरखपुर में होंगे अगले मैच
जिला क्रिकेट एसोसिएशन देवरिया के उपाध्यक्ष अभिषेक रावत ने बताया कि जनपद की टीम ग्रुप-डी में दो मैच जीतकर चार अंकों के साथ शीर्ष पर रही। इसके साथ ही वह इस पुल से सेमीफाइनल में स्थान बनाने में कामयाब रही। सेमीफाइनल मैच गोरखपुर में सिद्धार्थनगर की टीम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed