{"_id":"682f6f4c7446f14c2904a900","slug":"chances-of-rain-again-today-and-tomorrow-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-137953-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज और कल फिर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज और कल फिर बारिश के आसार
Fri, 23 May 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बुधवार से ही रूक-रूककर बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार की सुबह भी रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 12 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा।
बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ दिखा। लोगों को उम्मीद थी कि धूप निकलेगी, लेकिन सुबह करीब आठ बजे आसमान में बादल छाने लगे और नौ बजे के करीब रिमझिम बारिश शुरू हाे गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से बाजार में दुकानें और सरकारी व प्राइवेट दफ्तार देर से खुलीं, वहीं दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी। करीब 10:30 बजे बारिश बंद हुई तो सड़कों पर लोगों का आवागमन सामान्य हुआ।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में कुल 12 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश होने की वजह से मौसम का तापमान सामान्य बना रहा। इस दिन मौसम का अधिकतम तामापन 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को भी जिले में बारिश होने के आसार हैं। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक ला दिया है। गन्ना, मक्का और केला की फसल अधिक तापमान बढ़ने से मुरझाने लगे थीं। फसलों के पौधों की अपेक्षा कृत विकास न होने से किसान सिंचाई करने को लेकर परेशान थे। संवाद