फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chakdeiya defeated Deoria to win the final match.

Kushinagar News: चकदेईया ने देवरिया को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

Sat, 17 Jan 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chakdeiya defeated Deoria to win the final match.
सपहा। शुक्रवार को कसया विकासखंड के ग्राम चकदेईयां स्थित महाराणा प्रताप मिनी स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता के 12वें दिन फाइनल मुकाबा चकदेईयां और औरही देवरिया के बीच खेला गया। इसमें चकदेईयां की टीम ने देवरिया को हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए औरही देवरिया की टीम ने 12 ओवरों में 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चकदेईयां की टीम ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर दो विकेट से जीत दर्ज कर ली। विजेता टीम को विधायक पीएन पाठक ने मेडल और खिलाड़ियों को साइकिल देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरीज बल्लेबाज राहुल गौड़ बने। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि क्रिकेट विश्व का सबसे लोकप्रिय खेल बन चुका है। जिले के प्रतिभाशाली देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भाजयुमो नेता आदित्य मिश्रा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान आदित्य मिश्रा, रामगोविन्द सिंह, रमेश सिंह, सुनील दुबे, रामप्रवेश आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed